Total Pageviews

Tuesday, 22 November 2011

प्यार अभी बाकि है


जेसा की मेरा विषय पढ़ के आप लोग जान गये होगे की में किस बारे में आपसे बात करने जा  रही हूँ पर शायद यह एकदम अनोखा प्यार है जो की मेने कल देखा.. एक अदभुत प्यार था.. हम सब जानते है कुछ चीज़े सुनने में बहुत अजीब लगती  और शायद अब जो में आपको बताऊ वो भी आपको कुछ ऐसा ही लगे पर यह एक दम सच बात है  पता है कल में अपने घर से कुछ दूर किसी काम से जा रही थी तभी मेरी नजर एक कुतिया पर पढ़ी जो अपने बच्चे को दूध पिला रही थी पर मुझे  उसका बच्चा देख कर कुछ अजीब लगा जब मेने कुछ नजदीक जा कर देखा तब पता चला वो उसका नहीं बल्कि एक बिल्ली का बचा था.. कितना अजीब लगा मुझे यह देख कर की एक कुतिया बिली के बच्चे को अपना दूध पिला रही है.. यह देखना भी मेरे लिए एक आश्चर्य से कम नही था.. पर उन्हें इसे देख एक बात जरुर समझ आ गयी की माँ किसी को भी प्यार व स्नेह दिखा सकती है ..इससे साबित होता है की जानवरों में भी कितना प्यार व अपनापन होता है..तथा  प्यार की कोई परिभाषा व सिमित रूप आकर नहीं  होता..

No comments:

Post a Comment